{"_id":"691a0e53270879296a01eaea","slug":"many-leaders-gathered-at-the-public-meeting-of-the-cpn-uml-district-committee-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-161250-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एमाले जिला कमेटी की जनसभा में उमड़े कई नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एमाले जिला कमेटी की जनसभा में उमड़े कई नेता
Sun, 16 Nov 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी में एमाले की सभा को संबोधित करते इंचार्ज लेखराज भट्ट। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एमाले की जिला कमेटी कैलाली ने धनगढ़ी में जनसभा का आयोजन किया। इसमें संसद पुर्नस्थापना की मांग के साथ ही अन्य बातों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
धनगढ़ी बाजार होते हुए नारेबाजी के साथ रैली निकलकर धनगढ़ी उपमहानगर पालिका भवन के आगे सड़क पर पहुंची। केंद्रीय सचिव व सुदूर पश्चिम प्रदेश के इंचार्ज लेखराज भट्ट ने कहा कि देश और संविधान की रक्षा करने के लिए एमाले ही सक्षम पार्टी है। एमाले ही राष्ट्रीयता, सार्वभौमिकता और अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा बलिदान देने को तैयार है। जेन जी आंदोलन के बाद गठित हुई। वर्तमान सरकार विदेशी ताकतों के इशारे पर सरकार चलाने का काम कर रही है और आगामी पांच मार्च को घोषित चुनाव को नहीं करा पाएगी।
कहा कि जेन-जी आंदोलन में जेन जी द्वारा देशभर में तोड़फोड़ व आगजनी की जिसकी हम निंदा करते हैं और विघटित संसद के पुर्नस्थापित करने की मांग करते हैं। कार्यक्रम में जिला इंचार्ज नारदमुनि राना समेत कई नेता मौजूद रहे। संवाद