फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   manrega

40 हजार प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाना प्रशासन के लिए अब चुनौती

Mon, 08 Jun 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
manrega
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के बाद अपने गांव लौटे प्रवासियों की संख्या 60 हजार को पार कर चुकी है। मनरेगा से ज्यादातर अकुशल श्रमिकों को ही रोजगार मिल पाया है, जबकि 40 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक कुशल और अर्धकुशल क्षमता रखते हैं, जिन्हें रोजगार दिलाने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे श्रमिकों को कुशल या अर्धकुशल दक्षता के आधार पर रोजगार दिलाना अब प्रशासन के लिए चुनौती है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 1167 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 1062 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक दूसरे राज्यों से लौटे हैं। सिर्फ 105 ग्राम पंचायतें ही ऐसी हैं, जिनमें एक भी प्रवासी श्रमिक नहीं आया है। गांवों में लौटे ज्यादातर श्रमिक महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में नौकरी करके जीवन यापन कर रहे थे। लॉकडाउन के बाद अपने गांव लौटे प्रवासियों की संख्या 60 हजार पार कर चुकी है। इन श्रमिकों को उनके गांव में ही रोजगार दिलाने के लिए सरकार मनरेगा का खजाना खोल चुकी है, लेकिन इसका लाभ सिर्फ अकुशल श्रमिकों को ही मिल रहा है। जबकि कुशल और अर्धकुशल श्रमिकों को रोजगार दिलाने में प्रशासन अब तक नाकाम रहा है। मनरेगा योजना में अब तक 18,640 प्रवासी श्रमिकों ने आवेदन किया है, जिसमें से 9271 प्रवासी श्रमिकों को काम मिल पाया है। जबकि 40 हजार से अधिक अन्य प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने के लिए भी प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। क्योंकि अभी चीनी मिलें बंद होने से काफी सीजनल श्रमिक भी रोजगार के अवसर ढूढेंगे। जनपद में ज्यादातर उद्योग-धंधे कृषि और वन उत्पादों से संबंधित हैं। लिहाजा प्राइवेट संस्थानों और फैक्ट्रियों में नौकरियों के लिए भी काफी मारामारी रहेगी।
विज्ञापन

मनरेगा से अकुशल श्रमिकों को रोजगार दिया जा रहा है। दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिकों में काफी श्रमिक कुशल और अर्धकुशल भी हैं, जिनकी सूची तैयार कराई जा रही है। जल्द ही इन्हें भी उनकी क्षमता के मुताबिक रोजगार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed