{"_id":"573481024f1c1b7a65919a34","slug":"manjha-balha-bridge-and-come-to-the-survey-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांझा और बैलहा पुल के सर्वे के लिए आईं टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांझा और बैलहा पुल के सर्वे के लिए आईं टीम
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Thu, 12 May 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उपचुनाव में केजी पटेल ने दोनों पुल बनवाने का किया था वादा
शीघ्र ही एस्टीमेट तैयार कर कार्य कराने का टीम ने दिया आश्वासन
क्षेत्र के मांझा और बैलहा पुल की मंजूरी को हरी झंडी मिल गई है। सेतु निगम की टीम ने सपा विधायक केजी पटेल के साथ दोनों पुलों का सर्वे कर कार्य शीघ्र चालू करने का अश्वासन दिया। केजी पटेल ने विधानसभा उपचुनाव में दोनों पुल बनवाने का वादा यहां के मतदाताओं से किया था।
शारदा नदी से निकले बहतिया नाले ने नदी का रूप ले लिया है, जिसके चलते बैलहा, ठाकुर पुरवा आदि ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह से सिंगाही से करीब तीन किलोमीटर दूर मांझा गांव है। इसके अलावा चौगुर्जी, भैरमपुर, इच्छानगर एवं कल्लू पुरवा गांव है। जौरहा नदी पर पुल न होने के कारण इन लोगों को करीब 18 किलोमीटर दूर बेलरायां होकर सिंगाही आना पड़ता था। विधानसभा उपचुनाव में सपा विधायक केजी पटेल ने पुल बनवाने की घोषणा की थी। उन्होंने पुल बनवाने की मांग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की। अखिलेश यादव ने मांग को ध्यान में रखते हुए पुल की मंजूरी दे दी। सेतु निगम के जेई एम एल यादव की अगुवाई में एक टीम मांझा और बैलहा पहुंची। वहां का स्थलीय मुआयना किया। इस दौरान पहुंचे क्षेत्रीय विधायक कृष्ण गोपाल पटेल से ग्रामीणों ने खैरीगढ रोड से घाट तक खड़ंजा लगवाने की मांग की। इस मौके पर सपा नेता सर्वेश गुप्ता, चमन राना, संतोष, पांडे, प्रधान भैरमपुर वीरेंद्र सिंह इलाके के मंजीत सिंह परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।