{"_id":"660255a6ddec0fd4310e716f","slug":"man-shot-dead-by-friend-in-lakhimpur-kheri-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: होली पर विवाद के बाद दोस्त ने ली युवक की जान, तमंचे से मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: होली पर विवाद के बाद दोस्त ने ली युवक की जान, तमंचे से मारी गोली
Tue, 26 Mar 2024 10:27 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:27 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी में होली के दिन किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में होली पर सोमवार शाम विवाद के बाद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी। गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला राजगढ़ निवासी उज्ज्वल उर्फ सागर वाजपेई और अभिषेक शुक्ला दोनों दोस्त थे। सोमवार की शाम दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताते हैं कि गुस्साए अभिषेक ने उज्जवल पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे सदर कोतवाल अंबर सिंह ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन