फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man dies due to speeding Scorpio hit the bike in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, दो बेटियां गंभीर घायल

Fri, 03 May 2024 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 May 2024 06:35 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के निघासन में स्कूल से बेटियों को लेकर घर लौट रहे बाइक सवार पिता को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

विज्ञापन
man dies due to speeding Scorpio hit the bike in lakhimpur kheri
अस्पताल में भर्ती घायल बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रकेहटी निवासी बाइक चला रहे जितेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जितेंद्र बेटियों को स्कूल से लेकर घर जा रहे थे। घायल बेटियों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


रकेहटी निवासी माता प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि उनके मंझले बेटे जितेंद्र चतुर्वेदी (38) की दो पुत्रियां वैष्णवी (12) कक्षा नौ और मानसी (10) कक्षा सात में कस्बे के द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। छुट्टी के समय उनको बाइक से लेने के लिए बेटा जितेंद्र गया था। वह दोनों को बाइक से लेकर आ रहे थे कि तभी निघासन-ढखेरवा स्टेट हाईवे पर डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने अपने दाहिने साइड जाकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


15 मीटर तक घिसटती रही बाइक 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला पहिया टूटकर दूर जा गिरा। बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंसकर करीब 15 मीटर तक घिसटती रही। सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर कार रुक गई। टक्कर की आवाज सुनकर घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में जितेंद्र की मौत हो गई। वैष्णवी और मानसी के दोनों पैर टूट गए। सिर में भी चोट आई है। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्रा ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed