फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Malaria prevention undermined by staff shortages

Lakhimpur Kheri News: स्टाफ की कमी से कमजोर पड़ी मलेरिया रोकथाम

Sat, 25 Apr 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Malaria prevention undermined by staff shortages
लखीमपुर खीरी। विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के दावों के बीच जमीनी स्थिति चिंताजनक है। मलेरिया नियंत्रण के लिए जिम्मेदार विभाग गंभीर स्टाफ संकट से जूझ रहा है, जिससे फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, सर्विलांस और जागरूकता जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि पूरे जिले में फील्ड वर्क के लिए केवल तीन कर्मचारी बचे हैं, जबकि मानकों के अनुसार करीब 100 फील्ड वर्कर की जरूरत है। पहले पांच कर्मचारी तैनात थे, लेकिन दो के सेवानिवृत्त होने के बाद नई नियुक्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गर्मी और बदलते मौसम के साथ जलभराव व गंदगी मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बना रहे हैं। समय पर फॉगिंग और लार्वा नाशक छिड़काव न होने से खतरा बढ़ सकता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति और नगर पालिकाओं की ओर से फॉगिंग व छिड़काव में कमी से स्थिति और प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी हरीशंकर ने बताया कि डेंगू और मलेरिया नियंत्रण के लिए नकहा व फरधान सहित अन्य स्थानों के 38 तालाबों में गम्बूजिया मछली डाली गई है, जो लार्वा को नष्ट कर रही हैं और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्टाफ की कमी को लेकर शासन को पत्राचार किया जा चुका है। आशा, आंगनबाड़ी और अन्य विभागों की मदद से मलेरिया व डेंगू नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है।
---------
आंकड़ों में ये है स्थिति
वर्ष
मलेरिया
डेंगू
2023
298
179
2024
614
305
2025
445
68
2026 (अब तक)
7
2
-------------
ये किए जा रहे प्रयास
-38 तालाबों में गम्बूजिया मछली डाली गई।
-आशा व आंगनबाड़ी की मदद से सर्विलांस।
-शासन को स्टाफ बढ़ाने के लिए पत्राचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed