{"_id":"6717df02227c62a42e0e01bc","slug":"make-your-life-blessed-by-following-the-path-of-devotion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-131733-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भक्ति मार्ग पर चलकर जीवन को बनाएं धन्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भक्ति मार्ग पर चलकर जीवन को बनाएं धन्य
विज्ञापन
भीखमपुर। कस्बे में आयोजित सात दिवसीय लक्ष्मी महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को कथावाचक ने श्रद्धालुओं को व्यसनों से दूर रहने और भक्तिमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
यज्ञाचार्य पं. शिवसागर लाल दीक्षित ने वेदी पूजन कराकर यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। वहीं ज्ञानभक्ति संत समागम में प्रवक्ता सुभाषचंद मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन की आयु कम है। इसमें भी मनुष्य गलत कर्म करता है, जबकि वह सत्संग और ईश्वर भक्ति का मार्ग अपनाकर जीवन धन्य बना सकता है।
वक्ता पं. पंकज महारथी ने कहा कि कलिकाल में सबसे बड़े देवता हमारे माता-पिता व गुरु हैं। संचालक पंडित अतुल कुमार दीक्षित ने राम विवाह का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर नन्हे अमीन मिश्र, राजेंद्र प्रसाद पांडे, संपति कुमार, ओम प्रकाश त्रिवेदी, अजयपाल यादव, रामपाल पांडे, अनूप दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद