फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Makar Sankranti and the charity Porridge has sputter banquet

मकर संक्रांति पर दान और खिचड़ी भोज की रही धूम

Fri, 15 Jan 2016 06:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 15 Jan 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti and the charity Porridge has sputter banquet

विज्ञापन
 मकर संक्रांति का पर्व पूरे जिले में श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद मंदिरों में दर्शन पूजन किया। ब्राह्मणों और गरीबों को खिचड़ी, तिल, गर्म कपड़े और कंबल आदि दान किए। लोगों ने खिचड़ी का भोजन किया। जिले भर में कई जगह खिचड़ी भोज और भंडारों का आयोजन किया गया। कई स्वयंसेवी संगठनों ने गर्म कपड़े और कंबल आदि वितरण का आयोजन किया गया।
मकर संक्रांति के मौके सौजन्या संस्था ने कस्तूरबा विद्यालय राजापुर और सर्वांग साधना केंद्र बाजपेयी कालोनी, लक्ष्मण इंकलेव में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। डॉ. उमा कटियार ने सूर्य नमस्कार से शरीर और मन पर पड़ने वाले प्रभावों के साथ अभ्यास कराया तथा महिलाओं से नियमित सूर्य नमस्कार की सलाह दी।
विज्ञापन

स्वाधार गृह में रह रही महिलाओं को सौजन्या संस्था की सदस्यों ने तिल की मिठाइयां, वस्त्र और कंबल आदि वितरित किए। जीवन में अच्छे आचरण और कार्यों के महत्व पर सुमित्रा यादव ने अपने विचार प्रकट किए। नीलम त्रिवेदी और ममता वर्मा ने अपने विचार रखे। इस मौके पर सुनीता निगम, प्रगति अग्रवाल, रेनू साहनी, इंदिरा वाजपेयी, अनिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वेदमाता गायत्री शक्तिपीठ पर मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। परिब्राजक हरिशंकर और सूरज सिंह के निर्देशन में अनेक पालियों में श्रद्धालुओं ने यज्ञ किया और खिचड़ी दान की। इस मौके पर तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
उल्ल नदी के तट पर स्थित माता सिद्धेश्वरी देवी मंदिर में ब्रह्मास्त्र के तत्वावधान में खिचड़ी भोज और कंबल वितरण का आयोजन किया गया। ब्रह्मास्त्र के संस्थापक संगम लाल शुक्ला, शिव किशोर अवस्थी, जय प्रकाश मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, राजेश कुमार मिश्र, सत्य नरायन मिश्र, रजनीश मिश्र, पंकज दीक्षित आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
शहर के अस्पताल रोड स्थित दुकानदारों ने प्रथम कांप्लेक्स के निकट खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इसमें उधर से गुजरने वाले राहगीरों को खिचड़ी खिलाई। इसमें इतेंद्र वर्मा, मनीष गुप्ता, मनोज दीक्षित, गुरदीप सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, धीरेंद्र श्रीवास्तव और अशोक गुप्ता आदि ने सहयोग किया।

उधर सांई मंदिर में मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व धूम धाम से मनाया गया। बीती शाम लोहड़ी जलाने के बाद श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की तिल और रामदाना आदि अर्पित किया। शुक्रवार को यहां खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed