फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Main Line beginning to uproot

मेन लाइन उखाड़ने की शुरुआत 

Sat, 15 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 15 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Main Line beginning to uproot
रेल - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा का किया पूजन
विज्ञापन

मीटरगेज को हटाने का एजीएम ने किया श्रीगणेश

शुक्रवार की आधी रात से छोटी लाइन की ट्रेनों का संचालन बंद हो गया, जिस पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने शनिवार को मेन लाइन हटाए जाने की शुरुआत कर दी। 
सीतापुर-मैलानी के बीच शनिवार से ट्रेनों के पहिये थम गए। ट्रेनों का आवागमन बंद होते ही कार्यदायी संस्था ने शनिवार को मेन लाइन को उखाड़ने का श्रीगणेश करवा दिया, शनिवार को स्टेशन पहुंचे आरवीएनएल के एजीएम एसके सिंह, सीनियर मैनेजर सुनील वर्मा, एसडी दयाल, कार्यदायी संस्था कालिंदी के जीएम एमएल भाटी ने रेलवे मालगोदाम के पास मीटर गेज की मेन लाइन को उखाड़े जाने से पहले भगवान विश्वकर्मा का विधिविधान से पूजन किया। एजीएम एसके सिंह ने इलेक्ट्रानिक कटर से मेन लाइन को काटकर पटरी उखाड़ने की शुरुआत की। इस दौरान कालिंदी संस्था के जेई जाहिद अब्बास, स्टोर इंचार्ज महेंद्र शर्मा और प्रवीण चक्रवती सहित कर्मचारी और मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन


शनिवार को भी स्टेशन पहुंचे यात्री
भले की शुक्रवार की आधी रात से छोटी लाइन की ट्रेनों का संचालन बंद हो गया हो, लेकिन जानकारी के अभाव में शनिवार को ट्रेन से जाने वाले यात्री सुबह से लेकर देर शाम तक स्टेशन पर पहुंचते रहे। पीलीभीत जाने के लिए शनिवार को स्टेशन पहुंचे करतार सिंह, पूरनपुर जाने के लिए मोहम्मद इस्लाम, सीतापुर जाने के लिए राजेंद्र सिंह का कहना था कि यह तो जानकारी थी कि ट्रेनें बंद हो जाएंगी, लेकिन शनिवार को ट्रेन नहीं मिलेंगी यह नहीं पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा
ट्रेनों और यात्रियों से हमेशा गुलजार रहने वाले लखीमपुर स्टेशन पर शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। स्टेशन पर दिन हो या रात हर समय सैकड़ों यात्रियों की चहलकदमी हुआ करती थी, लेकिन शनिवार ट्रेनों के बंद हो जाने से स्टेशन की रौनक गायब हो गई। स्टेशन पर दिनभर रेलवे कर्मचारी, जीआरपी और आरपीएफ के लोग ही चहलकदमी करते नजर आए।

 रिजर्वेशन काउंटर पर रही भीड़
शनिवार को स्टेशन पर यदि कहीं भींड़ थी, तो वह था रिजर्वेशन काउंटर। रिजर्वेशन कराने वालों ने सुबह आठ बजे से ही काउंटर पर लाइन लगानी शुरू कर दी थी, जो दोपहर तक लगी रही।

अंतिम दो दिन में खूब बिके टिकट, पार्सल भी हुए बुक
मीटरगेज के अंतिम दिन शुक्रवार को लखीमपुर स्टेशन पर जहां 2004 टिकट बिके वहीं गुरुवार को टिकट बिक्री का आंकड़ा 2147 रहा। दो दिनों में हुई टिकट बिक्री की संख्या ने पिछले कई दिनों के रिकार्ड तोड़ दिए। पिछले करीब एक महीने से रोजाना टिकट बिक्री का आंकड़ा 1500 के करीब ही रह जाता था। लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को टिकट बिक्री आंकड़ा दो हजार पार कर गया। वहीं शुक्रवार को सीतापुर से मैलानी जाने वाली 52244 पैसेंजर ट्रेन के समय करीब 138 और मैलानी से सीतापुर जाने वाली 52243 पैसेंजर ट्रेन के समय टिकट बिक्री का आंकड़ा दो सौ के करीब रहा। मीटरगेज के अंतिम दिन गोंडा के लिए 392 रुपये में चार क्विंटल पार्सल भी बुक हुए।


 लखीमपुर खीरी। मैलानी से सीतापुर के लिए मीटरगेज की आखिरी ट्रेन को गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के लोगों ने दीपयज्ञ कर विदाई दी।
सीतापुर मैलानी के बीच छोटी लाइन को विदाई देने के लिए गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के लोगों ने अलविदा छोटी लाइन कार्यक्रम किया। रात करीब दस मैलानी से सीतापुर जाने वाली 52243 पैसेंजर ट्रेन को विदाई देने के लिए गायत्री युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्या, अनुराधा मौर्या,राजकुमारी श्रीवास्तव, बबिता मौर्या,अलका निषाद, मनीष मिश्रा ने स्टेशन पर दीपयज्ञ किया। युवा प्रकोष्ठ के लोगों ने रात करीब 10.15 पर लखीमपुर स्टेशन पहुंची पैसेंजर ट्रेन के चालक जेेएन सिंह और गार्ड आरके गंगवार को माला पहनाकर स्वागत किया और ट्रेन को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed