फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahevaganj outpost in-charge and constable suspended for illegal extraction of wood

Lakhimpur Kheri News: लकड़ी की अवैध निकासी पर महेवागंज चौकी इंचार्ज और सिपाही निलंबित

Sat, 22 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 22 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mahevaganj outpost in-charge and constable suspended for illegal extraction of wood
लखीमपुर खीरी। लकड़ी की अवैध तरीके से निकासी के मामले में पुलिस की संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद एसपी संकल्प शर्मा ने महेवागंज चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी और सिपाही दुष्यंत यादव को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। चौकी पर नए इंचार्ज की तैनाती नहीं की गई है। हालांकि, एसपी ने बताया कि जल्द ही नए प्रभारी की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मामला तीन दिन पहले तब सामने आया था, जब सीओ सिटी/सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी को सूचना मिली कि लकड़ी की अवैध निकासी में महेवागंज चौकी की भूमिका संदेह के दायरे में है। सूचना के आधार पर उन्होंने मौके से लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़कर उसे सीज कर दिया था। इसके बाद पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की गई।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में चौकी इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी और सिपाही दुष्यंत यादव की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सीओ सिटी ने अपनी रिपोर्ट एसपी को भेजी, जिसके आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed