फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Maharajnagar adjacent to the municipality... the situation is worse than the village.

Lakhimpur Kheri News: नगरपालिका से सटा महराजनगर... हालात गांव से भी बदतर

Fri, 15 Sep 2023 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Maharajnagar adjacent to the municipality... the situation is worse than the village.
महराज नगर की गली में भरा गंदा पानी
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका से महज 400 मीटर दूर स्थित मोहल्ला महराजनगर आज भी बदहाल है। यहां पर सड़कें तो हैं, लेकिन इतनी जर्जर हैं कि गुजरना मुश्किल हो जाए। नालियां सफाई को तरस रही हैं। कई बार मोहल्ले के लोगों ने सभासद से लेकर अध्यक्ष तक तो समस्या से अवगत कराया लेकिन आज भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मोहल्ला महराजगनगर नगर पालिका से कुछ ही दूरी पर स्थित है। अभी तक यह मोहल्ला विकास में काफी पीछे दिखाई दे रहा है। मोहल्ले की गलियों में साफ सफाई का अभाव है। यहां पर फैली गंदगी से बीच लोग रहने को मजबूर हैं। कई बार लोगाें ने सभासद से इस गंभीर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की लेकिन सभासद ने एक भी समस्या का संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा दिक्कत जुमे के दिन होती है, घर से साफ सुथरे होकर निकलने के बाद इसी गंदगी से होकर मस्जिद जाना पड़ता है। कहना था कि सफाईकर्मी तो आते हैं, लेकिन सफाई कार्य में किसी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही है। हाल यह है कि नालियों का पानी सड़कों पर भरा हुआ है। सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। इन सड़कों पर इतने गड्ढे हो गए है कि चलना दूभर हो जाता है। फिलहाल मोहल्लेवासियों ने समस्याओं को जल्द ही समाप्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 एलकेएच 28
मोहल्ले के इमरान बताते हैं कि कई साल से यहां पर इस तरह की समस्या बनी हुई है। कई बार कहा भी गया, लेकिन आज तक कुछ नहीं हो सका है। मोहल्ले के लोग नरक भरी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
- इमरान

14 एलकेएच 29
बरसात बीतने के बाद भी अभी तक सड़कों पर नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। सफाई कर्मी ऊपर ऊपर सफाई करते हुए निकल जाते हैं। नालियां टूटी हैं, इसी के चलते पानी सड़कों पर बह रहा है।
-शकील

14 एलकेएच 30
मोहल्ले की सड़क इतनी बेकार हो गई है कि यहां से निकलना दूभर हो रहा है। इतने बड़े-बड़े ब्रेकर हैं कि जरा सी असावधानी लोगों को मुसीबत में डाल देती है। रात्रि के दौरान कई राहगीर गड्ढे में गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
सलमा
14 एलकेएच 31
सुबह कूड़ा लेने वाला तो आता है, लेकिन मोहल्ले की गंदगी कम नहीं हो पा रही है। नालियां उभर रही हैं। ऐसे में मच्छरजनित बीमारियां फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है। मोहल्ले में अभी तक फॉगिंग नहीं कराई गई है।

मासूम अली

महराज नगर की गली में भरा गंदा पानी

महराज नगर की गली में भरा गंदा पानी

महराज नगर की गली में भरा गंदा पानी

महराज नगर की गली में भरा गंदा पानी

महराज नगर की गली में भरा गंदा पानी

महराज नगर की गली में भरा गंदा पानी

महराज नगर की गली में भरा गंदा पानी

महराज नगर की गली में भरा गंदा पानी

महराज नगर की गली में भरा गंदा पानी

महराज नगर की गली में भरा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed