फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahapanchayat on 14th regarding gauge conversion of Mailani-Nanpara

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा आमान परिवर्तन को लेकर महापंचायत 14 को

Thu, 11 Sep 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat on 14th regarding gauge conversion of Mailani-Nanpara
तिकुनिया। गांजर विकास संगठन, ब्रॉड गेज संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से आगामी 14 सितंबर को मैलानी-नानपारा आमान परिवर्तन को लेकर महापंचायत का निर्णय लिया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने ग्राम सूरत नगर टांडा में बैठक कर लोगाें का समर्थन मांगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान गांजर विकास संगठन के विनय जायसवाल, तराई विकास संस्थान के सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, ब्रॉड गेज संघर्ष समिति के विकास शुक्ला और विनोद जिंदल ने पंचायत भवन में ग्रामीण से कहा कि रेलवे बोर्ड से बहराइच-मैलानी आमान परिवर्तन 2016 में मंजूर हो चुका था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बहराइच-नानपारा रुपईडीहा आमान परिवर्तन को मंजूरी दी गई, जो बनकर तैयार है। रेलवे बोर्ड ने नानपारा-मैलानी का आमान परिवर्तन नहीं किया। इसको लेकर 14 सितंबर को गांधी विद्यालय बिलराया में महापंचायत में होगी। इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से पहुंचने को कहा गया है। ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर, पिंटू यादव, रामसनेही, विजय सिंह रामनिवास, मुन्ना, धर्मेंद्र, जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed