{"_id":"07b0a99ae3bf3513cee092d122e2ca9f","slug":"maha-shivaratri-devotees-began-preparations-in-bankeganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेगंज में भक्तों ने शुरू कीं महाशिवरात्रि की तैयारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेगंज में भक्तों ने शुरू कीं महाशिवरात्रि की तैयारियां
बांकेगंज
Updated Wed, 31 Dec 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर श्रद्धालुओं ने बुधवार दोपहर मंदिर प्रांगण में बैठक की। इसमें आगामी 17 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होने वाले आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में शिवभक्ताें ने महाशिवरात्रि के मौके पर बांकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के भव्य शृंगार, महारुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। तय किया गया कि इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और खुशबूदार फूलों से सजाया जाएगा। रात 10 बजे से महारुद्राभिषेक होगा। इसमें पुरोहित पंडित कुसुम शास्त्री वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का महारुद्राभिषेक करेंगे।
इस मौके पर शिव भक्त राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, महावीर प्रसाद जिंदल, बसंत माहेश्वरी, घनश्याम माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, पवन माहेश्वरी, विनोद सिंह, अनिल टंडन, रामसंजीवन संखवार, पंडित कुसुम शास्त्री, हरिकिशन अग्रवाल, विनोद गोयल समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।