{"_id":"6830c03df07a031e650cfbf3","slug":"madrasa-board-exam-results-released-students-rejoiced-lakhimpur-news-c-122-1-sbly1042-144484-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मदरसा बोर्ड का परीक्षाफल जारी, खुशी से झूमे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मदरसा बोर्ड का परीक्षाफल जारी, खुशी से झूमे परीक्षार्थी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मदरसा नुरुल हुदा में परीक्षाफल देखते प्रधानाचार्य। स्रोत: मदरसा
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से संचालित मुंशी, मौलवी सेकंडरी, आलिम सीनियर सेकंडरी-2025 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार की दोपहर वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियाें ने खुशियां मनाईं। प्रधानाचार्य ने उन्हें मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।
परीक्षा के लिए नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, मदरसा जामिया फातिमा कॉलेज जलालनगर, आरबीएम इंटर कॉलेज तिलहर को सेंटर बनाया गया था। 17 फरवरी 22 फरवरी के मध्य हुई परीक्षा में 998 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मूल्यांकन के बाद शुक्रवार को दोपहर बोर्ड ने परीक्षाफल जारी कर दिया गया।
मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में छात्र-छात्राओं को बुलाकर रिजल्ट दिखाया गया। प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने बताया कि मदरसे का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। सेकंडरी मुंशी मौलवी में मोहम्मद रिजवान प्रथम, फातिमा द्वितीय, सना तृतीय स्थान पर रहीं हैं।
विज्ञापन
सीनियर सेकंडरी में कहकशां प्रथम, शाजिया द्वितीय व तमन्ना तृतीय रहे। मदरसा सिराजिया नक्शबंदी बंगश, मदरसा इस्लामिया गौसिया शाहबाजनगर, मदरसा जिया उल कुरान, मदरसा शमसिया फैजाने हातिम तिलहर का भी परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।
-- -- -- -- -
सेंटर की दूरी के चलते छोड़ दी थी कई छात्रों ने परीक्षा
परीक्षा सेंटर बनाते समय अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियाें ने छात्र-छात्राओं का ध्यान नहीं रखा। तहसील स्तर पर सेंटर ही नहीं बनाए गए हैं। पुवायां, सिंधौली, खुटार, कोरोकुइयां आदि क्षेत्र के छात्रों का सेंटर मदरसा जामिया फातिमा में डाला गया था। जलालाबाद तहसील के छात्रों का नेशनल गर्ल्स कॉलेज में सेंटर बनाया। दूरी के चलते काफी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा को छोड़ दिया था। तिलहर तहसील में सेंटर बनाया गया था।