{"_id":"5895d6f24f1c1b313de85529","slug":"lying-on-the-rail-line-expressed-opposition-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन पर लेटकर जताया विरोध, नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन पर लेटकर जताया विरोध, नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के लिए मोहल्ला घोसियाना के लोगों का चौथे दिन भी जारी रहा वोट का बहिष्कार
बिजली नहीं तो वोट नहीं के बहिष्कार के साथ शनिवार को मोहल्ला घोसियाना के लोगों ने चौथे दिन भी अपना विरोध जारी रखा। शनिवार को सैकड़ों लोगों ने मोहल्ले में प्रदर्शन किया। बाद में लोग बड़ी रेल लाइन पर पहुंचे और रेल पटरी पर बच्चों के साथ लेटकर नारेबाजी की।
मोहल्ला घोसियाना में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है, जिससे लोग नाराज हैं। मोहल्ले वालों ने बिजली नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद कर मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है, लेकिन अभी तक कोई भी जिम्मेदार अफसर मोहल्ले में नहीं पहुंचा और न ही मोहल्ले वालों की समस्या जानी। चौथे दिन यानी शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने एक स्थान पर जमा होकर प्रदर्शन किया तो खीरी चौकी इंचार्ज अंसार हुसैन रिजवी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद प्रदर्शनकारी मोहल्ले के पास से निकली बड़ी रेल लाइन पर लेट गए और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मोहल्ले में बिजली नहीं आ जाती तब तक किसी भी चुनाव में वह लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे।