गोला गोकर्णनाथ। श्री हरपाल सिंह मेमोरियल एकेडमी के विद्यार्थियों ने शाहजहांपुर में हुई जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। यहां से पांच विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
श्री हरपाल सिंह मेमोरियल एकेडमी के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को शाहजहांपुर के द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में स्वर्गीय प्रमोद कुमार स्मृति जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हुई थी। प्रतियोगिता में एकेडमी के कक्षा 9 के छात्र लवलेश में द्वितीय और कक्षा 6 के छात्र अभिनव टंडन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंशप्रीत कौर, जगदीप सिंह कार्तिक, जोशी, शौर्य प्रताप सिंह, श्रद्धा सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला शाहजहांपुर के ओलंपिक संघ सचिव नरेंद्र त्यागी ने शतरंज विजेताओं को पुरस्कार किया। इसी प्रतियोगिता से विद्यालय के पांच विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता जीत कोटी टीम का विद्यालय में स्वागत किया गया, इससे खुशी का माहौल है। इस मौके पर अवधेश सिंह, अमन कुमार आज मौजूद रहे।