फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Locust team from Sitapur attacked several villages in Isanagar area

सीतापुर से आए टिड्डी दल ने ईसानगर क्षेत्र के कई गांवों में बोला धावा

Tue, 14 Jul 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Locust team from Sitapur attacked several villages in Isanagar area
कृषि विभाग के लोगों को टिड्डी दिखाता किसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। कोरोना संक्रमण का खतरा पहले से बना है, लेकिन अब टिड्डी दल ने भी जनपद की सीमा में दस्तक दे दी है। सोमवार को पड़ोसी जनपद सीतापुर के गांव चौखड़िया के रास्ते से टिड्डियों का करीब एक किलोमीटर लंबा दल (करीब दो लाख टिड्डियां) ने ईसानगर क्षेत्र के बेहटा, ईश्वरा, परसिया, दिलावलपुर, खमरिया कला और हसनपुर कटौली में पेड़-पौधों पर धावा बोला। टिड्डियों के झुंड खेतों में फसलों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया। कई पेड़ों की पत्तियां कुछ देर में ही चट कर गई। किसानों ने इसकी सूचना धौरहरा एसडीएम और तहसीलदार को दी, जिसके बाद कृषि विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और दवा का छिड़काव कर कुछ टिड्डियों को मार दिया। जबकि शेष टिड्डियों का झुंड करीब आधे घंटे तक क्षेत्र में मंडराने के बाद घाघरा और शारदा नदी को पार करके बहराइच की ओर चला गया। इस दौरान किसानों ने थाली-ताली बजाकर टिड्डियों को भगाया।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ इंद्रेषु कुमार गौतम ने बताया कि सीतापुर की ओर से छोटा टिड्डी दल ईसानगर क्षेत्र के कुछ गांवों के ऊपर से उड़ता हुआ जा रहा था, जिसमें से कुछ टिड्डियां पेड़ों पर बैठकर पत्तियां खाने लगी थीं। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर टीम भेजकर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया, जिससे पेड़ों पर बैठी काफी टिड्डियां मारी गईं। शेष झुंड नदी के ऊपर से उड़ता हुआ बहराइच की ओर चला गया है। उन्होंने बताया कि बेहजम क्षेत्र के गांव भूपतिपुर में भी टिड्डी दल के हमले की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर सामान्य टिड्डियां मिली हैं। किसानों को इनके नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

--
खेतों में टिड्डियां देख भूपतिपुर के किसानों में दहशत
सिकंद्राबाद। ब्लॉक बेहजम के गांव भूपतिपुर में कई किसानों के खेत में टिड्डी के पहुंचने से किसानों में दहशत फैल गई है। सोमवार को इसकी सूचना किसानों ने अधिकारियों को दी, जिस पर ब्लॉक से एक टीम मौके पर पहुंची। कुंभी चीनी मिल के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। भूपतिपुर निवासी किसान रामकुमार तिवारी, शिवराम और अनिल कुमार के गन्ने के खेत मे टिड्डी पाई गईं। एडीओ कृषि के नेतृत्व में एक टीम ने इसे सामान्य टिड्डी बताया और इसके रोकथाम के लिए किसानों को उपाय बताए। प्रधान सचेंद्र दत्त शुक्ला ने टिड्डी की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपतिपुर गांव में सामान्य टिड्डी पहुंची है, जिनकी संख्या 500 से 600 होगी। दवा छिड़काव से कुछ तो मर गईं हैं। अब आगे इनकी संख्या न बढ़ें, जिसके लिए गांव में किसानों को दवा वितरित की जाएगी।
-देशराज वर्मा, एडीओ कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed