{"_id":"6a3c1b91831998474605ad8e","slug":"lock-hanging-on-toilet-villagers-upset-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-178181-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शौचालय पर लटका ताला, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शौचालय पर लटका ताला, ग्रामीण परेशान
Wed, 24 Jun 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज ब्लॉक की ग्रंट नंबर 14 पंचायत के शौचालय में पड़ा ताला। संवाद।
- फोटो : 1
बांकेगंज। जिला पंचायत की ओर से ब्लॉक क्षेत्र की पंचायत ग्रंट नंबर 14 के बोझवा गांव में वर्ष 2022-23 में 15वें वित्त आयोग (टाइड) योजना के तहत लाखों रुपये खर्च कर सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया था। तीन साल बाद भी इसमें ताला लटका है, जिससे यह लोगों के लिए निष्प्रयोज्य बना हुआ है।
शौचालय बनने से ग्रामीणों को खुले में शौच से निजात मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इसका संचालन शुरू नहीं हो सका। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया जा चुका है। प्रधान रंजीत का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई, हालांकि पंचायत की ओर से नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है।
एडीओ पंचायत आरिफ हुसैन ने बताया कि हस्तांतरण से संबंधित कोई पत्रावली कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने शौचालय का संचालन शुरू कराने और देखरेख के लिए केयरटेकर नियुक्त करने की मांग की है।