Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Local routes lag behind in the race for Delhi

Lakhimpur Kheri News: दिल्ली की दौड़ में पीछे छूटे लोकल रूट

Sat, 07 Nov 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Local routes lag behind in the race for Delhi
धौरहरा में सवारियों का इंतज़ार करते यात्री। संवाद
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते रोडवेज बसों का रुख दिल्ली समेत लंबी दूरी के मार्गों की ओर हो गया है। गोला डिपो से दिल्ली, हरिद्वार और जयपुर के लिए 60 बसें लगातार संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

लखनऊ और कानपुर मार्ग पर भी 10 बसें लगाई गई हैं। इसके चलते लोकल रूटों पर बसों की उपलब्धता घट गई है और यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है।
गोला से पीलीभीत, लखीमपुर, पलिया और मोहम्मदी-बरवर होते हुए मैगलगंज मार्ग पर बसें कम होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं, लखीमपुर डिपो से सीतापुर, धौरहरा और बेहजम जाने वाले यात्रियों को भी बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। त्योहार पर बाजार और रिश्तेदारों के यहां आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन लोकल मार्गों पर बसें कम हैं।
विज्ञापन

गोला डिपो प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रही। दिल्ली, हरिद्वार और जयपुर के लिए 60 बसें लगातार संचालित हैं। इनमें सभी सीटें भरी हुई हैं, जबकि यहां से बाहर जाने वाली बसें खाली जा रही हैं। कानपुर और लखनऊ मार्ग पर भी बसों की संख्या बढ़ाई गई है। जिन लोकल मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम रहती है, वहां की बसें लंबी दूरी पर भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि दिल्ली के लिए आठ बसें भेजी गई हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा बसें लखनऊ मार्ग पर संचालित की जा रही हैं।
---------------
एसी बसों की ऑनलाइन बुकिंग में भी सीटें नहीं
दिल्ली आने-जाने वाली एसी बसों में ऑनलाइन बुकिंग के दौरान भी सीटें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। दिल्ली, हरिद्वार और जयपुर के लिए संचालित बसें यात्रियों से पूरी भरी चल रही हैं। ऐसे में त्योहार पर घर पहुंचने और वापस लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed