फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Little Kashi started getting colored in the colors of Kavandis

Lakhimpur Kheri News: कावंड़ियों के रंग में रंगने लगी छोटी काशी

Mon, 29 Jul 2024 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Little Kashi started getting colored in the colors of Kavandis
गोला गोकर्णनाथ म​न्दिर में जलाभिषेक करने जाते कांवडिये। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी शिव भक्तों के भगवा चोले के रंग में रंगने लगी है। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों ने रविवार से ही शहर और सीमावर्ती क्षेत्रों में डेरा जमा लिया।
विज्ञापन

दूसरे सोमवार पर ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं ने खुटार रोड स्थित बाबा क्लेशहरण मंदिर, मोहम्मदी रोड पर कंजा देव स्थान, लखीमपुर रोड पर जंगल में वन चेतना केंद्र, सीजीएनपीजी कॉलेज, अलीगंज रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति, नगर में रेलवे स्टेशन, नीलकंठ मैदान में डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन

नगर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रविवार की दोपहर के बाद से भारी वाहनों, बसों, चौपहिया वाहनों का प्रवेश नगर में रोक दिया गया। वहीं रोडवेज बसों का संचालन मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहा स्थित सत्यप्रकाश अग्रवाल की राइस मिल से शुरू कर दिया गया। जो सोमवार की मध्य रात तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बुहारा भोलेनाथ का दुआरा
गोला गोकर्णनाथ। रविवार को एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार यादव ने शिव मंदिर गोकर्ण तीर्थ परिसर का भ्रमण कर दूसरे सोमवार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में स्वयं साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed