{"_id":"6aa85a49be6acc5e4907feb2","slug":"maharaja-agrasens-statue-will-be-installed-in-the-park-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-185016-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पार्क में लगेगी महाराजा अग्रसेन की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पार्क में लगेगी महाराजा अग्रसेन की मूर्ति
Tue, 15 Sep 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
मैलानी। महाराजा अग्रसेन जयंती से पहले सोमवार सुबह महाराजा अग्रसेन पार्क में उनकी मूर्ति स्थापना के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन वैश्य समाज के वरिष्ठ व्यापारी नित्यानंद गोयल ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि एकता, व्यापारिक सुदृढ़ता और कल्याण का संदेश देती है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री गोपाल सिंघल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का दर्शन सिखाता है कि व्यापार केवल लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज कल्याण के लिए भी होना चाहिए। कार्यक्रम में राजेश गोयल, द्वारका प्रसाद गोयल, मुरारी लाल अग्रवाल, जगजीवन लाल गुप्ता, धर्मचंद गोयल, नरेश गोयल, रोहिताश अग्रवाल, अशोक सिंघल, भाजपा नेत्री गुरमीत कौर, महेंद्र सिंघल, अंकित गोयल, मनीष मित्तल, समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद