{"_id":"68cc405b38de0ccf670dbed4","slug":"list-filed-offer-to-present-all-four-witnesses-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-156089-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सूची दाखिल, चारों गवाहों को हाजिर करने की पेशकश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सूची दाखिल, चारों गवाहों को हाजिर करने की पेशकश की
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड की सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को अभियोजन के 23वें गवाह से एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में जिरह जारी रही। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से सूची देते हुए चारों गवाहों को हाजिर करने की पेशकश की गई। इस पर अदालत ने शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है।
बताते चलें कि तीन अक्टूबर 2021 को तिकुनिया कस्बे में तीन प्रदर्शनकारियों की थार गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई थी। इसके बाद हिंसा भड़क उठी थी। इसमें कई लोग जिंदगी खो चुके हैं। इस मामले में 23वें गवाह बलजीत सिंह के बयान बुधवार को दर्ज हुए थे, जिससे जिरह पूरी नहीं हुई तो अदालत ने बृहस्पतिवार को भी सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया था।
वहीं बचाव पक्ष की ओर से चल रही जिरह बृहस्पतिवार को भी पूरी नहीं हो पाई तो अदालत ने शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से राम सिंह, अमनदीप सिंह, गुरदेव सिंह और शमशेर सिंह को पेश करने के लिए चार लोगों की गवाही सूची कोर्ट में दाखिल की गई है।