{"_id":"6ab958f61360f9dcd20d0415","slug":"lights-out-at-home-mobile-phone-charging-fair-held-at-railway-station-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-186119-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर में बत्ती गुल, रेलवे स्टेशन पर लगा मोबाइल फोन चार्जिंग मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर में बत्ती गुल, रेलवे स्टेशन पर लगा मोबाइल फोन चार्जिंग मेला
Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जमीन पर एक्स्ट्रा बिजली का बोर्ड लगाकर बड़ी संख्या में एकत्र होकर मोबाइल चार्जि
लखीमपुर खीरी। आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने के बाद रविवार को रेलवे स्टेशन का चार्जिंग प्वाइंट लोगों के लिए सहारा बन गया। घरों में बिजली गुल होने से मोबाइल फोन की बैटरी खत्म हो गई तो लोग उन्हें चार्ज कराने रेलवे स्टेशन पहुंच गए। सुबह से ही चार्जिंग प्वाइंट पर कतार लगी रही। सभी सॉकेट भर गए। कई युवा एक्स्ट्रा बोर्ड लेकर पहुंचे और एक साथ कई मोबाइल फोन चार्ज किए।
बृहस्पतिवार रात से शनिवार रात तक बारिश और तेज हवा का दौर चला। पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और कई लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। शुक्रवार रात से शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार सुबह बारिश थमी, लेकिन बादल छाए रहे। कई इलाकों में 44 घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट रहा। लोगों ने बताया कि बिजली नहीं होने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए थे। ऐसे में मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो गया था।
बता दें कि जिलेभर में 756 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए और 15 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई किलोमीटर बिजली लाइनें टूट गईं। बिजली निगम की टीमें लगातार पेट्रोलिंग और मरम्मत में जुटी रहीं। रविवार शाम तक जिले के कई हिस्सों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
शहर में गढ़ी, कलक्ट्रेट समेत कई स्थानों पर पेड़ गिरने से खंभे और लाइनें टूट गईं। शास्त्रीनगर, अर्जुनपुरवा, गढ़ी और निर्मलनगर में सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और शहर विधायक योगेश वर्मा ने बिजली वितरण केंद्र छाउछ का निरीक्षण किया। उन्होंने वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन से बहाली की जानकारी ली और पेयजल व्यवस्था को देखते हुए प्राथमिकता से आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- --
इनसेट : बिजली बहाली में कई इलाकों में अभी समय
मैगलगंज। औरंगाबाद बिजली उपकेंद्र के फीडरों से बृहस्पतिवार आधी रात से रविवार शाम छह बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। हजारों घरों में अंधेरा रहा। मोबाइल फोन, इन्वर्टर और पेयजल की समस्या के साथ दुकानदारों का काम भी प्रभावित हुआ। एसडीओ अमित कुमार के अनुसार 33 केवी लाइन अभी ठीक नहीं हुई थी। संवाद
धौरहरा। धौरहरा, ईसानगर, खमरिया, कफारा, रमियाबेहड़ समेत करीब एक हजार गांवों में बृहस्पतिवार रात से रविवार शाम तक बिजली प्रभावित रही। एसडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि सबस्टेशन क्षेत्र में करीब 300 खंभे टूटे हैं। कस्बे की आपूर्ति चल रही थी, बाकी क्षेत्रों में काम जारी था। संवाद
महेवागंज। बनवारीपुर सबस्टेशन के फीडरों से जुड़े फुलबेहड़, सैदापुर, अंजनापुर, सफीपुर, ओदरहना, सांडा, खंभारखेड़ा, राजापुर, दुधवा मिडनिया, मंझरा, बनवारीपुर और सिंगनिया समेत कई गांव प्रभावित रहे। 200 से अधिक खंभे टूटे। एसडीओ ग्रामीण मयंक चक्रवर्ती ने बताया कि 33 केवी मुख्य लाइन ठीक कर दी गई है। ओदरहना में 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त है। सामान्य आपूर्ति में सात से 10 दिन लग सकते हैं। संवाद
उचौलिया। एसडीओ धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि चार 33 केवी खंभे टूट गए। 33 केवी लाइन ठीक कर दी गई है और 11 केवी लाइन का सर्वे चल रहा है। सबस्टेशन तक जाने वाली करीब 800 मीटर कच्ची सड़क पर तीन फुट तक पानी भर गया। खेत दोनों ओर होने के कारण आवागमन प्रभावित है। सबस्टेशन जल्दबाजी में शुरू किया गया था और सड़क नहीं बनी थी। संवाद
मैलानी। शुक्रवार रात से रविवार दोपहर दो बजे तक करीब 36 घंटे बिजली प्रभावित रही। गोला से आने वाली 33 केवी लाइन पर मोहरैना जंगल में तीन पेड़ गिरने से 15 खंभों की लाइन क्षतिग्रस्त हुई। रविवार दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हुई। संवाद
बाकेगंज। आंधी-बारिश में पेड़ और खंभे गिरने से बिजली लाइनें टूट गईं। संसारपुर, ग्रांट नंबर तीन, बलारपुर, खंजनपुर, चौधरीपुर और गंगापुर फीडर प्रभावित रहे। एसडीओ रामबिलास कुशवाहा ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
मोहम्मदी। बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से बेलहरा, केहुआ, बड़ेरा, राजापुर बैनी, खजुहा और बिचपुरी में आपूर्ति प्रभावित रही। शाम चार बजे तक बिजली बहाल कर दी गई। संवाद
-- -- -- -- -- --
सोमवार दोपहर तक सब कहीं ठीक हो जाएगी व्यवस्था : अधीक्षण अभियंता
अधीक्षण अभियंता लखीमपुर सर्किल राजीव कुमार यादव ने बताया कि महेवागंज क्षेत्र में 200 से अधिक और धौरहरा में 300 से अधिक बिजली खंभे टूटे हैं। उनके सर्किल में 200 से अधिक 11 केवी खंभे, सात-आठ 33 केवी खंभे और सात-आठ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 35 पावर हाउस में से 10 प्रभावित हुए। अधिकांश स्थानों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है और बाकी जगह सोमवार दोपहर तक बहाली का लक्ष्य बताया गया था।
-- -- -- -- --
पेड़ गिरने से रास्ते भी प्रभावित
अमीरनगर में पेड़ गिरने से खंभे और बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। बिजलीकर्मियों ने मरम्मत शुरू की। कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने से सड़कें भी प्रभावित हुईं। मैलानी क्षेत्र में मोहरैना जंगल में पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हुई। धौरहरा क्षेत्र में भी पेड़ गिरने से रास्तों पर आवागमन बाधित हुआ।