{"_id":"60996ea08ebc3ec1993dce46","slug":"light-rain-only-opened-the-drain-of-the-drain-lakhimpur-news-bly446167073","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश ने ही खोल दी नाला सफाई की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश ने ही खोल दी नाला सफाई की पोल
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रविवार की रात आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि से जहां, आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है वहीं बारिश से नगर के नाले नालियों की सफाई की पोल खुल गई है। अलीगंज रोड पर मेला मैदान और वीर अब्दुल हमीद मार्केट में पानी भरने से दुकानों के अंदर रखा सामान भीग गया।
रविवार रात तेज आंधी, गरज के साथ हुई वर्षा और ओले गिरने से आम की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं किसानों को गन्ने की सिंचाई होने का लाभ मिला है। नगर के नाले नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी सड़क और दुकानों तक भर गया। मेला मैदान, वीर अब्दुल हमीद मार्केट से पानी का निकास सतौती की पटाई हो जाने पर बंद हो जाने से नहीं निकल पाया, जिससे रामऔतार राजपूत, लाबेला टेलर्स सहित कई दुकानदारों का सामान दुकानों के अंदर भीग गया, जिसे सुखाने में दुकानदार दिन भर लगे रहे।
बारिश से फसलों को लाभ, खेतों में पड़ा गेहूं भीगा
ममरी। रविवार की रात तेज आंधी गरज चमक के साथ हुई बरसात से नहरों में पानी आने की वाट जोह रहे किसानों के चेहरों पर रौनक दौड़ गई है। किसानों के खेतों में कटे पड़े गेहूं के बोझ भीग जाने से मड़ाई कार्य बाधित हो गया है, वहीं किसानों ने गन्ने में खाद डालने, कीटनाशक दवा का छिड़काव करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
खोखाय के खुशीराम, दयाराम, हेमपुर के सतीश, जनकपुर के संजय आदि किसानों का कहना है कि उनके यहां बारिश कुछ हल्की हुई है जबकि झारा के निरंकार वर्मा, ममरी के पारसनाथ, हैदराबाद, अहमदनगर, अजान के किसानों का कहना है कि उनके यहां अच्छी बारिश हुई है। ममरी, रोशननगर, अजान, अहमदनगर की सहकारी समितियों निजी दुकानों पर यूरिया खाद, कीटनाशक दवाई खरीदने वाले किसानों की लाइन लग गई है। किसानों का कहना है कि बारिश से फसलों को जीवनदान मिल गया है।
रोशननगर। रविवार को बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को दिन में लोगो को गर्मी महसूस हुई, जो शाम को हुई जमकर वारिस से तापमान गिरने पर लोगो को राहत मिली। इस बरसात से गन्ना, सब्जी, चारे की फसल लाभ हुआ, वही रात भर बिजली बाधित रही जो सोमवार दिन मे करीब 11 बजे बिजली सप्लाई चालू हो पाई।
आंधी-बारिश से रात भर ठप रही बिजली
मैलानी। रविवार की रात आई आंधी और बारिश से यहां रात भर बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को परेशानियां हुईं। रात लगभग नौ बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और देखते ही देखते आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली भी गुल हो गई और फिर पूरी रात नहीं आई। बिजलीकर्मियों ने बताया कि गोला से आने वाली 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सुबह होते ही बिजलीकर्मी फॉल्ट दूर करने के लिए पेट्रोलिंग को रवाना हो गए। लाइनमैन पवन रस्तोगी ने बताया कि गोला के पास कई जगहों पर लाइन पर पेड़ या पेड़ों की शाखाएं गिरी मिलीं, जिन्हें हटाने के बाद फॉल्ट दूर हो गया। तब जाकर सोमवार को दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल हो सकी। संवाद