फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Life imprisonment to six including father and sons, fine also

Lakhimpur Kheri News: मिनी बस से टकराई बाइक, मां-बेटे और बहू की मौत

Sat, 15 Feb 2025 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to six including father and sons, fine also
मृतक गीता देवी का फाइल फोटो
फूलबेहड़/ शारदानगर। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर मिनी बस से एक बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला, उसके बेटे और बहू की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय पोता गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव लठिया गांव निवासी 42 वर्षीय अवधेश शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से अपनी पत्नी मीना (38), पुत्र रोहित (12) और मां गीता देवी (58) के साथ कहीं जा रहे थे। शारदा नगर हाईवे पर खाइयां पुलिस पिकेट के पास उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार मिनी बस की चपेट में आ गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में फंसकर बाइक करीब 20 मीटर तक घिसटती गई। बस भी पलटते-पलटते बची। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाॅक्टरों ने बाइक चालक अवधेश, उनकी पत्नी मीना और मां गीता देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बस सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी फूलबेहड़ सरवन कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है।

मृतक गीता देवी का फाइल फोटो

मृतक गीता देवी का फाइल फोटो

मृतक गीता देवी का फाइल फोटो

मृतक गीता देवी का फाइल फोटो

मृतक गीता देवी का फाइल फोटो

मृतक गीता देवी का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed