फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Life back on track .. but people are not alert to stop corona infection

पटरी पर लौटी जिंदगी.. पर कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर लोग सजग नहीं

Thu, 07 May 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Life back on track .. but people are not alert to stop corona infection
लखीमपुर खीरी। ग्रीन जोन में आए जिले में अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। सोमवार से लॉकडाउन में दी गई छूट का लोग बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर में दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है जिससे सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। वहीं अधिकतर लोग मास्क लगाकर भी नहीं निकल रहे हैं। बुधवार को दवा की दुकानें हों या फिर किराना और कपड़े की। हर जगह काफी भीड़ रही, कोरोना संक्रमण को लेकर लोग सजग नहीं रहे। यदि अफसरों ने इस स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया तो स्थिति बिगड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

.......
जिला अस्पताल
यहां बुधवार को दवा के लिए कई मरीज पहुंचे। पर्चा बनवाने के बाद सभी लोग डॉक्टर को दिखाने के लिए उनके कमरे के सामने ऐसे बैठे कि जैसे घर में हों। न तो सामाजिक दूूरी को लेकर वह स्वयं सजग दिखे और न ही अस्पताल के कर्मचारी।
विज्ञापन

.......
सब्जी मंडी
सब्जी मंडी में बुधवार को इस कदर भीड़ रही कि लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया। एक तो संकरी गलियां, दूसरे दुकानों पर लगी भीड़, ऊपर से सामाजिक दूरी का भी उल्लंघन, ऐसे में दुकानें खुलने से लेकर बंद होने तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
खपरैल बाजार
जिला प्रशासन के नियमों का खपरैल बाजार में पालन हुआ। दुकानदारों ने टर्न अनुसार दुकानें खोली। मगर, खरीदारी के लिए आए ग्राहकों से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराने में दुकानदार असफल रहे। ऐसे में कपड़े की दुकानों के आगे भीड़ लगी रही।
......
थोक दवा बाजार
थोक दवा बाजार हो या फिर अस्पताल रोड के फुुटकर मेडिकल स्टोर। यहां पर भीड़ न हो इसलिए डीएम ने बैरिकेडिंग कराई है। फिर भी फुटकर से लेकर थोक की दुकानों पर भीड़ लग रही। दवा व्यापारी सामाजिक दूरी की जगह कारोबार को प्राथमिकता देते दिखे।

.......
सामाजिक दूूूरी के लिए व्यापारी और घर से निकलने वालों को जागरूक होना चाहिए। इसकी गाइड लाइन जारी हो चुकी है। यदि फिर भी दुकानों पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन होता है तो संबंधित ग्राहक के साथ व्यापारी भी इसके लिए जिम्मेदार होगा।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed