{"_id":"6856fa16f9e3b1d84403c4cc","slug":"letter-given-against-je-accused-of-refusing-to-work-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-148719-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जेई के खिलाफ दिया पत्र, कार्य करने से मना करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जेई के खिलाफ दिया पत्र, कार्य करने से मना करने का आरोप
Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। सीतापुर के हरगांव के जोशीटोला निवासी एक संविदा बिजलीकर्मी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए पलिया टाउन जेई पर अपने लोगों को ड्यूटी में लगाने और उसको कार्य करने से मना करने का आरोप लगाया है। संविदाकर्मी ने कंपनी व विद्युत निगम के अधिकारियों के पत्र को भी दिखाया है, जिसमें उसने अपनी बात रखी है।
जोशीटोला निवासी सतीश कुमार ने एसडीएम रत्नाकर मिश्रा को दिए पत्र में कहा है कि वह पलिया उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। बीती 19 मई को कार्य बहिष्कार के चलते सभी संविदा कर्मियों ने हड़ताल की थी, लेकिन उसने कार्य किया था, जिसके सबूत उसके पास हैं।
आरोप है कि पलिया टाउन के जेई ने उसे कार्य से हटा दिया है, जबकि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम व कंपनी द्वारा हटाए गए लोगों को रखने के पत्र दिए गए हैं। फिर भी जेई ने चहेते तीन लोगों को कार्य पर रखा है, जबकि उनकी जगह कार्य करने वाले तीन संविदा कर्मियों को हटा दिया है।
विज्ञापन
कई बार पत्र दिया गया, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जेई जबरन उसको कार्य से हटाकर मनमानी कर उत्पीड़न करने का काम कर रहे हैं। मामले में दोबारा कार्य पर रखने के साथ ही जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
इस बारे में पलिया टाउन के जेई अमृत लाल ने बताया कि कर्मियों को रखने-हटाने का कार्य उनकी कंपनी करती है। जो कर्मचारी बताए जा रहे हैं वह पहले से ही यहां हैं। एक्सईएन, एसडीओ व एसी से बात कर सकते हैं। लगाए गए आरोप निराधार हैं।