फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Let's go to vote, be a wedding party of democracy

वोट डालने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बाराती

Sat, 19 Feb 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Let's go to vote, be a wedding party of democracy
विकास भवन में मतदाता जागरूक्ता रैली को झ़डी दिखा कर रवाना करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मतदाता जागरूकता अभियान अबकी बार 90 पार जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को विकास भवन से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकली, जो शहर के मुख्य मार्गों से गांव देहात होती हुई विकास भवन में संपन्न हुई। रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में पुरुष या महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दोपहिया वाहनों पर मतदाता जागरूकता तख्तियां लिए हुए सवार नजर आए। बाइक सवार कार्मिक ने जहां एक और लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया, वहीं लोगों को मतदान के लिए डीएम का निमंत्रण पत्र भी बांटा। डीएम ने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान दिवस 23 फरवरी 2022 को घर से निकल कर शत-प्रतिशत मतदान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्वों के देश भारत में हम जिस प्रकार से होली, दीपावली, दशहरा समेत अन्य त्योहारों को पूरे मनोयोग और ऊर्जा के साथ मनाते हैं। इसी प्रकार से हम सभी नागरिकों का नैतिक दायित्व है कि लोकतन्त्र के महापर्व को भी उसी ऊर्जा, जोश और उमंग के साथ मनाएं और मतदान दिवस पर सर्वप्रथम सपरिवार आकर पहले मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली विकास भवन से शुरू होकर हीरालाल धर्मशाला, संकटा देवी, मेला मैदान, महेवागंज, लखीमपुर देहात के कई गांव से होते हुए कलेक्ट्रेट से विकास भवन में विसर्जित हुई। इसमें जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने अगुवाई की। कार्यक्रम में बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी समेत विकास भवन के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

बाइक रैली में बच्चों संग शामिल हुई महिला सचिव
मतदाता जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुछ अपने बच्चों संग शामिल हुई। महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने अपने दोपहिया वाहनों पर सवार होकर मतदाता जागरूकता के नारों का उद्घोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed