फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lepord in khiri

तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजरा, बांधी बकरी

Mon, 21 Sep 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
lepord in khiri
चकदहा गांव में पिंजरा लगाती वन विभाग टीम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा/ ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद होने के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को चकदहा के गांव चमारनपुरा के निकट पिंजरा लगाया गया, जिसमें बकरी भी बांधी गई है।
विज्ञापन

गत सोमवार को ईसानगर की चकदहा बनवीट के गांव चमारनपुरवा निवासी पुतान के पुत्र बृजेश (12) को घर के बाहर से तेंदुआ गन्ना के खेत में उठा ले गया था। बाद में बच्चे का अधखाया शव खेत से बरामद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने बाघ होने का दावा किया था, जबकि वन्य कर्मियों का कहना था कि किसी हिंसक पशु ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर मिले पग चिह्नों का विश्लेषण किया, तब जाकर वन्य विभाग ने यह माना कि हमला किसी हिंसक वन्य जीव ने नहीं बल्कि तेंदुए ने किया। शुक्रवार को रेंजर अनिल शाह ने छह जीपीएस सिस्टम से लैस कैमरे लगवाए। इसके बाद शनिवार सुबह 4:34 पर तेंदुए की चहलकदमी करती हुई तस्वीर एक कैमरे में कैद हो गई। अब वन विभाग इस तेंदुए को पकड़ने की कवायद में जुट गया है। रेंजर ने एक पिंजरा बहराइच से मंगवाया, जिसे ट्रैक्टर-ट्रॉली से रविवार की सुबह चमारनपुरवा गांव लाया गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बकरी बांधकर पिंजरे को रखने के साथ बड़ी घास से ढक दिया है। जिस जगह पर पिंजरा लगाया गया वह तेंदुए के चहलकदमी करने वाला ही क्षेत्र है। रेंजर अनिल शाह ने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि जबतक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, लोग समूह में घरों से निकलें और जंगल की ओर न जाएं। संवाद
विज्ञापन

जिस क्षेत्र में ज्यादा तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया है, वहीं पर पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे में बकरी भी बांधी गयी है। ताकि वह शिकार के लिए आए और पिंजरे में कैद हो जाए। टीम गांव में निगरानी भी कर रही है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल शाह, रेंजर धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed