{"_id":"6a98619930cf8e95b00f826c","slug":"after-thyroid-vitamin-b-and-d-tests-also-stopped-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-183927-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: थायराइड के बाद विटामिन बी व डी की जांच भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: थायराइड के बाद विटामिन बी व डी की जांच भी बंद
Wed, 02 Sep 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में पिछले करीब 10 दिनों से केमिकल की कमी है। इससे थायराइड के बाद विटामिन बी व डी की जांच भी बंद हो गई है। प्रतिदिन 30-35 मरीज मायूस होकर लौट रहे हैं।
अस्पताल में रोज करीब 800-1000 मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार कराने वाले मरीज शामिल हैं। चिकित्सकों की सलाह पर कई मरीजों को थायराइड प्रोफाइल और विटामिन बी व डी की जांच करानी पड़ती है। जरूरी केमिकल उपलब्ध न होने से फिलहाल ये जांच नहीं हो पा रही हैं।
जांच कराने पहुंचे विशाल ने बताया कि उन्हें थायराइड की जांच करानी थी, लेकिन जांच नहीं हो रही है। विटामिन की जांच कराने आईं शोभा ने बताया कि पैथोलॉजी पहुंचने पर उन्हें जांच बंद होने की जानकारी दी गई। अब उन्हें बाहर से जांच करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
जांच प्रभावित न हो, इसके लिए जल्द व्यवस्था कराने का प्रयास किया जा रहा है। केमिकल उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल से डिमांड भेजने को कहा गया है। जल्द ही इसे उपलब्ध कराया जाएगा।
-डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज