{"_id":"6a9862156e400198e90c8f3b","slug":"farmers-protest-to-raise-sugarcane-prices-to-rs-600-per-quintal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183959-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 600 रुपये क्विंटल गन्ने का भाव करने के लिए किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 600 रुपये क्विंटल गन्ने का भाव करने के लिए किसानों का प्रदर्शन
Wed, 02 Sep 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल में प्रधान प्रबंधक मोइनुल इस्लाम को ज्ञापन देते किसान। संवाद
संपूर्णानगर। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और पेराई सत्र अक्तूबर के पहले सप्ताह से शुरू करने की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसानों ने मिल गेट के सामने से जनरल ऑफिस तक जुलूस निकाला और नारेबाजी की। इसके बाद संपूर्णानगर के प्रधान प्रबंधक मोइनुल इस्लाम और खीरी पीलीभीत किसान सहकारी गन्ना सोसायटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने मांग की कि पेराई सत्र 2026-27 हर हाल में अक्तूबर, 2026 के प्रथम सप्ताह से शुरू किया जाए। मिल को उसकी पूरी 5000 टीसीडी क्षमता पर चलाया जाए। किसानों ने गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार बकाया गन्ना मूल्य पर 15 प्रतिशत ब्याज का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
ट्रांस शारदा क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज और दवा पर सब्सिडी दिलाने की मांग भी की गई। कबीरगंज, मैरेनिया, गांधीनगर और राघवपुरी के निर्माणाधीन गोदामों पर लाइसेंस जारी कर खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
संगठन ने चेतावनी दी कि 15 सितंबर तक मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो किसान अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान कमलेश राय, सपा विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी, लल्लन गोंड, कमरुद्दीन कादरी, अजय तिवारी, संतोष राणा, श्रीराम, शिवदयाल, सर्वजीत सिंह मौजूद रहे।