फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ghaghra river reached the doorsteps of houses, villagers started packing their belongings

Lakhimpur Kheri News: घरों के दरवाजे तक पहुंची घाघरा नदी, सामान समेटने लगे ग्रामीण

Wed, 02 Sep 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra river reached the doorsteps of houses, villagers started packing their belongings
चकदहा गांव में कटान करती घाघरा नदी। स्रोत : वीडियो ग्रैब
धौरहरा। ब्लॉक ईसानगर के चकदहा गांव में घाघरा नदी का कटान अब घरों के दरवाजे तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में नदी करीब 20 घरों के बेहद नजदीक पहुंच गई।
विज्ञापन

खतरे को देखते हुए ग्रामीण घरों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। आरोप है कि कटान लगातार बढ़ने के बावजूद तहसील प्रशासन और बाढ़ खंड विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है।
घाघरा नदी अब तक फसलों समेत करीब 160 हेक्टेयर जमीन निगल चुकी है। अब नदी तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है। गांव के सुंदर और श्रीपाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि सुंदरलाल, श्रीपाल, रमेश, कुनकुन, भानू, शुभम, सुरेश, रामलखन, सतनाम और छोटू समेत करीब 20 परिवारों के घर कटान की जद में हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि कटान इसी गति से जारी रहा तो घर कभी भी नदी में समा सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तहसील प्रशासन की ओर से कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन मौके पर बचाव कार्य शुरू नहीं कराया गया। इससे प्रभावित परिवारों में दहशत है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सधुआपुर में 100 हेक्टेयर से अधिक जमीन नदी में समाई
ईसानगर के सधुआपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह, कुंवर सिंह, खेमकरन, मूलचंद, दीपू सिंह, त्रिलोकी, प्रसादी, सचिन कुमार, राजेंद्र, रामसरे, महावीर, समरबहादुर सिंह, तारावती, कमलेश, मूलचंद आदि करीब 30 किसानों की 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि फसलों समेत नदी में समा चुकी है। किसानों का आरोप है कि अभी तक तहसील प्रशासन ने उन्हें कोई सहायता नहीं दी है।


------------------बाढ़ खंड विभाग को बचाव कार्य के लिए पत्र लिखा है। परियोजना स्वीकृति के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू कराया जाएगा। जिन किसानों की फसल समेत जमीन कटी है। लेखपालों से सर्वे कराकर नियमानुसार सहायता दी जाएगी। पलायन कर रहे लोगों को ऊंचे स्थानों पर बसाया जाएगा।
-राशिकृष्णा, एसडीएम धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed