{"_id":"67115ad9cdcba1dede070ae4","slug":"leopard-seen-again-in-dhaurahara-panic-among-villagers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-131379-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धौरहरा में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धौरहरा में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
धौरहरा। वन रेंज धौरहरा के दुघट्टा, जोगीबाबा स्थान के पास एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है। खेतों में पगचिह्न भी मिले हैं। तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने नौ अक्तूबर को इसी क्षेत्र से एक तेंदुए को पकड़ा था।
गांव दुघट्टा, जोगी बाबा स्थान के पास खेतों में तेंदुआ देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पगचिह्न देखे और निगरानी शुरू कर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ दुघट्टा हार, जोगी बाबा स्थान, धूसाखुर्द, हरसिंहपुर गांव के बाहर खेतों में देखा गया है।
बता दें कि जोगी बाबा स्थान से ही वन विभाग ने नौ अक्तूबर की सुबह एक नर तेंदुए को पिंजरे में कैद कर दुधवा के जंगलों में छोड़ा था। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए की सूचना पर टीम ने मौके से पगचिह्न के फोटो लिए हैं। टीम निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है।