फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard reached Bhanpur village during rainy season

Lakhimpur Kheri News: बारिश के मौसम में तेंदुआ पहुंचा भानपुर गांव

Fri, 08 Aug 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Leopard reached Bhanpur village during rainy season
पलिया की छोटी पलिया में तेंदुआ दिखने की जगह पर मौजूद वन विभाग की टीम व ग्रामीण। स्रोत : वन विभा - फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।
बिजुआ। भीरा वनरेंज क्षेत्र के गांव भानपुर में बुधवार को तेंदुआ देखने से हड़कंप मच गया। गांव निवासी सौरभ अग्निहोत्री ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

भानपुर निवासी रामाधीन धान के खेत में निराई कर रहे थे। उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। देखा तो तेंदुआ धान के खेत से होकर गन्ने के खेत की तरफ जा रहा था। रामाधीन काम छोड़कर खेत से वापस आए और कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। बुधवार की शाम को भी तेंदुआ गांव के नजदीक घूमता दिखाई दिया। वन रक्षक शरद मिश्र की टीम ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसमें खेत में तेंदुए के पंजों के निशान पाए। वन विभाग ने गांव के पास तेंदुए के आने की पुष्टि की। ग्रामीणों ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन




छोटी पलिया में तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने के लिए टीम की तैनात
पलियाकलां। क्षेत्र की छोटी पलिया में गन्ने के खेतों में कई दिन से लगातार तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही मौका मुआयना किया। साथ ही यहां पर टीम तैनात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी पलिया में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार देर शाम ग्रामीणों ने तेंदुए को साईं मंदिर के पीछे खेतों में देखा था। इसके बाद से गांव के आसपास तेंदुए की आमद लगातार जारी है। इसके कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज, वन दरोगा रमाकांत पूरी टीम के साथ मौके पर डटे हैं। तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed