{"_id":"62b9b0de7d8b2778c23dada0","slug":"leopard-killed-the-calf-in-the-forest-of-bhira-range-lakhimpur-news-bly489556936","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीरा रेंज के जंगल में तेंदुए ने बछड़े को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीरा रेंज के जंगल में तेंदुए ने बछड़े को मार डाला
विज्ञापन
गन्ने खेत में पड़ा बछड़े का शव।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज के जंगल से सटे गन्ने के खेत में एक लावारिस बछड़े पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला।
भीरा रेंज की पड़रिया बीट जंगल आबादी से सटे सौना खुर्द गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे भगवानदीन के गन्ने के खेत में मौजूद तेंदुए ने वहां चरने गए एक लावारिस बछड़े पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार सवेरे घटनास्थल पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने पगचिह्नों के आधार पर तेंदुए की पुष्टि की है। रेंजर भीरा राकेश बाबू वर्मा ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद