फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard captured in cage becomes synonymous with terror

Lakhimpur Kheri News: पिंजरे में कैद हुआ दहशत का पर्याय बना तेंदुआ

Sat, 08 Feb 2025 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Leopard captured in cage becomes synonymous with terror
पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ। वन विभाग
निघासन। क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद जहां ग्रामीण दहशत मुक्त हुए हैं, वहीं वन विभाग को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

वन विभाग ने बैलहा डीह गांव में नंदकिशोर के उसी लाही के खेत में पिंजरा लगाया था, जहां तेंदुए ने बृहस्पतिवार की सुबह नंदकिशोर पर हमला कर उन्हें मार दिया था। शनिवार शाम करीब सवा सात बजे तेंदुआ पिंजरे में बंधी बकरी का शिकार करने घुसा और इसमें कैद हो गया। पकड़े गए तेंदुए को लुधौरी वन रेंज ले जाया गया। वहां तेंदुए को देखने वाली की इतनी भीड़ जुटी की रेंज कार्यालय में ताला लगना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसडीओ मनोज तिवारी भी पहुंचे। रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तेंदुए की सेहत और सही उम्र आदि के बारे में तो डॉक्टर ही जांच के बाद बता सकते हैं, लेकिन यह तेंदुआ नर है। करीब चार-पांच साल का वयस्क व स्वस्थ लग रहा है। इसका वजन भी 70-75 किलो के करीब होना चाहिए। इसे कहां भेजना है, यह आला अफसर तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed