फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacks, crocodiles on the canal bank and snakes in the house

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए की दस्तक, नहर किनारे मगरमच्छ और घर में सांप

Wed, 26 Aug 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 26 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks, crocodiles on the canal bank and snakes in the house
पलिया खुर्द में बाइक  में फंसे सांप का रेस्क्यू करते रामगोविन्द। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले के अलग-अलग इलाकों में तेंदुए, मगरमच्छ और सांप की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। निघासन क्षेत्र में दो तेंदुए पकड़े गए हैं। वहीं एक तेंदुए ने भैंस के पड्डे पर हमला कर दिया। फरधान में शारदा नहर किनारे विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। पलियाकलां में घर के चूहे के बिल से धामन सांप निकला।
विज्ञापन

निघासन में दक्षिण वनरेंज क्षेत्र के हीरालालपुरवा और बेलरायां रेंज की बथुआ बीट में मंगलवार को पकड़े गए दो तेंदुओं को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने दोनों को रिलीज करने के संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। अनुमति मिलने के बाद उन्हें निर्धारित सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि फिलहाल वन विभाग की टीम दोनों तेंदुओं की निगरानी कर रही है।
------------
बिजली आने पर भाग गया तेंदुआ
निघासन। दक्षिण वनरेंज के ढखेरवा खालसा के मजरा पसियनबंगला में मंगलवार रात तेंदुए ने कैलाश की घारी में बंधे भैंस के पड्डे पर हमला कर दिया। इसी दौरान बिजली आ जाने से तेंदुआ भाग गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पड्डे के शरीर पर तेंदुए के पंजों के निशान देखे। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि तेंदुए की दहशत के चलते रात में घरों से बाहर निकलने में डर लगता है। रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो लोगों को निगरानी में लगाया गया है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। संवाद
--------------
नहर किनारे धूप सेंकता दिखा विशाल मगरमच्छ

फरधान। शारदा नहर के किनारे बुधवार सुबह विशाल मगरमच्छ धूप सेंकता दिखाई दिया। सकतापुर गांव के पास रेलवे पुल के नजदीक सुबह करीब आठ बजे राहगीरों ने उसे देखा। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। करीब आधे घंटे तक नहर किनारे रहने के बाद शोर सुनकर मगरमच्छ पानी में चला गया। संदीप वाजपेयी, अंकित तिवारी, अमन और विजय आदि ग्रामीणों ने बताया कि शारदा नहर में पहले भी कई बार मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। नहर किनारे बच्चों और पशुओं का आना-जाना लगा रहता है, जिससे खतरा बना रहता है। हालांकि ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को नहीं दी। संवाद

----------
चूहे के बिल से निकला धामन सांप

पलियाकलां। पलिया खुर्द गांव में लक्ष्मीकांत के घर चूहे के बिल से धामन सांप निकलने से हड़कंप मच गया। गांव के प्रकृति मार्गदर्शक योगेश ने राम गोविंद रेस्क्यू टीम को सूचना दी। टीम के मुख्य सदस्य राम गोविंद मौके पर पहुंचे और सावधानी से खोदाई कर सांप को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम के अनुसार धामन गैर-विषैला सांप है। टीम ने सांप को गांव से दूर प्राकृतिक जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों को सांपों के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि हर सांप जहरीला नहीं होता और अंधविश्वासों से दूर रहना चाहिए। संवाद

पलिया खुर्द में बाइक  में फंसे सांप का रेस्क्यू करते रामगोविन्द। संवाद

पलिया खुर्द में बाइक  में फंसे सांप का रेस्क्यू करते रामगोविन्द। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed