{"_id":"6641e12cf92267152f0723d5","slug":"leopard-attacked-villagers-in-lakhimpur-kheri-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: निघासन इलाके में तेंदुए ने फैलाई दहशत, हमला कर दो ग्रामीणों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: निघासन इलाके में तेंदुए ने फैलाई दहशत, हमला कर दो ग्रामीणों को किया घायल
Mon, 13 May 2024 03:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 May 2024 03:15 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल ग्रामीण व उनके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जनपद में बाघ और तेंदुओं का आतंक थम नहीं रहा। निघासन तहसील क्षेत्र के सिंगजना गांव में सोमवार को सुबह तेंदुए ने खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में किसान छड़ीराम (45) घायल हो गए। उनके हाथ में गहरा जख्म हुआ है। इसके बाद तेंदुआ गांव के करीब पहुंच गया। यहां अपने घर के पड़ोस में काम कर रहे रोशन लाल पर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
तेंदुए को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। इस पर खेतों की तरफ भाग गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ केले के खेत में घुसा है। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही है। उधर, घायल ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन