फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacked cow in Panditpurwa

Lakhimpur Kheri News: पंडितपुरवा में तेंदुए ने किया गाय पर हमला

Sat, 28 Sep 2024 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked cow in Panditpurwa
धूसाखुर्द में वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा
धौरहरा। धौरहरा वन रेंज के गांव पंडितपुरवा और धूसाखुर्द में दो महीने से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए, पर तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर है। शुक्रवार सुबह फिर तेंदुए ने एक गाय पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

धौरहरा वन रेंज के सुजईकुंड़ा के गांव धूसाखुर्द पंडित पुरवा में तेंदुआ लगातार पशुओं का शिकार कर रहा है। एक माह पहले ग्रामीणों ने धूसाखुर्द गांव निवासी 18 वर्षीय सद्दाम का शिकार करने की शिकायत वन विभाग से की थी। शव बरामद न होने से वन विभाग ने इसे मानने से इन्कार कर दिया था। फिर तेंदुआ गांव में एक किसान के घर में घुस गया। इस गांव से तेंदुआ कई पालतू जानवरों का शिकार कर चुका है।
विज्ञापन

वन विभाग ने इसी गांव के खेतों में उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांधी। तेंदुआ पिंजरे तक आया और बकरी को मार कर चला गया। वन विभाग तब से उसे पकड़ने को अलग-अलग जगहों पर पिंजरा लगा रहा है। हर बार तेंदुआ मवेशियों का शिकार करने में सफल हो जाता है। शुक्रवार सुबह तेंदुए ने एक गाय पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद एक बार फिर पंडितपुरवा, धूसाखुर्द सहित कई गांवों में तेंदुए की दहशत है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया तेंदुए की चहलकदमी देख टीम निगरानी कर रही है। पिंजरा भी लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed