फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lekhpals also monitored the distribution of fertilizers

Lakhimpur Kheri News: खाद वितरण की लेखपालों ने भी की निगरानी

Wed, 20 Aug 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals also monitored the distribution of fertilizers
ओयल के पुरवा सांवल सिंह किसान साधन सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे किसान। स्रोत : किसान
लखीमपुर खीरी। ओयल के पुरवा सांवल सिंह किसान साधन सहकारी समिति हंगामा के दूसरे दिन बुधवार को व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। पुलिस की सुरक्षा और लेखपालों की निगरानी में खाद का वितरण किया गया। खाद अब उन्हीं किसानों को दी जा रही है, जो आधार के साथ खसरा-खतौनी लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि पुरवा सांवल सिंह किसान साधन सहकारी समिति पर बुधवार को 250 किसानों को टोकन का वितरण करना था, लेकिन 33 किसान खसरा-खतौनी नहीं लाए थे, जबकि उनको पहले ही बता दिया गया था कि खाद लेने के साथ आधार के साथ खसरा-खतौनी आना अनिवार्य है।
विज्ञापन

एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि जिले में पर्याप्त खाद है और लगातार वितरण हो रहा। कुछ खुराफाती लोग जिनके पास खेत भी नहीं, वे लोग आधार दिखाकर खाद ले जाते रहे। ऐसे में वास्तविक किसानों को खाद नहीं मिल पाती है। इसको ध्यान में रखते हुए खसरा-खतौनी को अनिवार्य कर दिया गया है। अब जो किसान होगा वही खाद लेने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 118 सहकारी समितियों पर खाद है। इसके अलावा गन्ना समितियों पर भी खाद उपलब्ध है। जिले में पर्याप्त खाद है। 1350 एमटी की एक और रैक आ रही है। खाद के लिए अब किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed