फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Laxman fainted after being struck by Shakti, Hanuman brought Sanjeevani and saved his life

Lakhimpur Kheri News: शक्ति लगने से मूर्छित हुए लक्ष्मण, हनुमान लाए संजीवनी और बचाए प्राण

Thu, 02 Oct 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Laxman fainted after being struck by Shakti, Hanuman brought Sanjeevani and saved his life
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को नगर की प्राचीन श्रीरामलीला में वृंदावन धाम मथुरा के कलाकारों ने लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध और लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन किया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया कि मेघनाद अजेय होने के लिए निकुंबला देवी की पूजा कर रहा था। तभी श्रीराम की सेना से नल नील और अंगद आदि ने मेघनाद का यज्ञ भंग कर दिया। क्रोध में मेघनाद अपने सैनिकों के साथ श्री राम की सेना से युद्ध शुरू कर देता है। जब लक्ष्मण से युद्ध में परास्त होने लगा तब व्याकुल होकर मेघनाद ने शक्तिबाण के प्रयोग से लक्ष्मण पर प्रहार किया। इससे लक्ष्मण मूर्छित होकर गिर गए। रामदल में कोहराम मच गया। हनुमान संजीवनी लेकर आए। इसके बाद लक्ष्मण जी का उपचार हुआ।

इस मौके पर जनार्दन गिरि, विजय शुक्ल रिंकू, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, अवधेश मिश्र, अरविंद गुप्ता, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, राकेश तिवारी, रामगुलाम पांडे, अवधेश जायसवाल, रामासरे अवस्थी, राजेश आनंद, संजय वर्मा, सुभाष मिश्रा और पंकज तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed