{"_id":"6505fc2f44681e663206a834","slug":"lawyers-strike-continues-demonstration-in-gola-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-5911-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वकीलों की हड़ताल जारी, गोला में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वकीलों की हड़ताल जारी, गोला में प्रदर्शन
विज्ञापन
गोला में प्रदर्शन करते वकील
लखीमपुर खीरी। हापुड़ मामले को लेकर जिले के वकीलों ने आरपार की लड़ाई का एलान किया है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि सदन की बैठक में साफ हो गया है कि हापुड़ मामले में सरकार को दोषियों के खिलाफ़ कठोर कार्रवाई करनी ही होगी। इससे कम पर वकील तैयार नहीं हैं।
सभागार में आयोजित बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री मनोज जायसवाल ने सदन में सीओ और एसपी के तबादले की जानकारी देते हुए बार काउंसिल की ओर से उठाए गए कदम की जानकारी दी। पूर्व अध्यक्ष राकेश शुक्ला सुरेश सिंह मुन्ना, उमेश प्रताप सिंह चौहान घनश्याम अग्निहोत्री, जंग बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, श्याम स्वरूप श्रीवास्तव, अजय पांडेय मोहमद इशहाक, ब्लास्टर सिंह, ने पूरे प्रकरण पर उच्च स्तरीय कार्रवाई की बात कही।
वहीं अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया की बैठक में 20 सितंबर तक न्यायिक कार्यों से विरत रहने का फैसला लिया गया है। गोला में शनिवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह काजल की अगुवाई में वकीलों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, नरेंद्र कुमार शुक्ला, जय गोविंद राठौर, विजय प्रकाश वर्मा संत कुमार, राम कुमार गौतम, लालबिहारी वर्मा आदि मौजूद रहे।