फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Law and order has collapsed in the state

प्रदेश में ध्वस्त है कानून व्यवस्था

Sun, 28 Jun 2015 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 28 Jun 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
Law and order has collapsed in the state
अपना दल का कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान पर हुआ। यहां प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने पार्टी के विस्तार पर चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी तन्मयता के साथ दल को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोग डॉ. सोने लाल पटेल के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें। पंचायत चुनाव आने को हैं अपना दल हर जिला पंचायत में अपने प्रत्याशी उतारेगा। इसके लिए सभी लोग जुट जाएं। उन्होंने कमेटी का गठन कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है महिलाओं और पत्रकारों पर रोज हमले हो रहे हैं। किसान पूरी तरह से बर्बाद है। उन्होंने सरकार से कृषि आयोग गठन करने की मांग की। इससे पूर्व पल्लवी पटेल ने सोने लाल पटेल और सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में अभयराज पटेल, चंद्रदीप सिंह पटेल, सुरेश चंद्र राठौर, हंसराम पटेल, सर्वजीत सिंह पटेल, छैलबिहारी, पटेल, कुमार रुहेला, रामप्रताप पाल, राजेश्वरी देवी, रामबहादुर पटेल, छैल बिहारी पटेल, अमर सिंह यादव, लालता प्रसाद वर्मा, सरोज यादव और रोहनलाल यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed