फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Late night wander in the fog can be harmful

कोहरे में देर रात तक घूमना हो सकता है हानिकारक

Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Late night wander in the fog can be harmful
घने कोहरे - फोटो : amar ujala
निमोनिया और हार्टअटैक का रहता है खतरा 
विज्ञापन

इस समय शाम होते ही कोहरा गिरना शुरू हो जाता है। कोहरे के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। डॉक्टरों की माने तो कोहरे में बहुत देर तक घूमना हानिकारक हो सकता है। निमोनिया और हार्टअटैक का भी खतरा बढ़ जाता है।
डॉक्टरों का कहना है कि यह कोई निश्चित नहीं है कि ठंड और कोहरे का प्रकोप कितने समय में होता है। कुछ लोगों में ठंड सहन करने की क्षमता अधिक होती है और कुछ में कम होती है। यह व्यक्ति के रहन सहन, खानपान और दैनिक दिनचर्या पर भी निर्भर करता है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति ज्यादा देर तक ठंड और कोहरे में रहता तो धीरे-धीरे उसके शरीर का तापमान कम होता जाएगा, जिससे उसे निमोनिया हो सकता है तथा ठंड से नसें सिकुड़ने से हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि यदि बाहर निकलें तो पर्याप्त कपड़े पहन कर। जिला अस्पताल के डॉक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि गर्म वातावरण से यदि ठंड में निकलें तो गर्म कपडे़ जरूर पहनेें। गर्म वातावरण के बाद यदि अचानक ठंड का वातावरण मिलता है तो शरीर के लिए यह स्थिति असहज होती है। ऐसे में हार्टअटैक की आशंका ज्यादा रहती है। 
विज्ञापन

---------
क्षय रोग के प्रति किया जागरूक
गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में लगे शिविर में लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया। 
सीएचसी में लगे क्षय रोग जागरूकता शिविर में आरएनटीसीपी प्रदीप वर्मा, एसटीएलएस लालाराम वर्मा और टीवीएचबी नितिन मिश्रा ने क्षय रोग से बचाव के तरीके, संक्रमण का कारण, इलाज का कोर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि टीबी एक संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है। इलाज के साथ संक्रमण से बचने के लिए संक्रमित व्यक्ति को खांसते समय मुंह पर रुमाल रखना चाहिए। सीएचसी पर टीबी का पूरा कोर्स उपलब्ध है। नियमित इलाज से क्षय रोग पूणर्त: ठीक हो जाता है। इस मौके पर राजेश गिरि, सौरभ दीक्षित, गुरदेव शर्मा, राजेश कश्यप, बरातीलाल, जयशंकर अवस्थी, शकील अहमद, मोहम्मद शलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed