फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Last three rounds of New Delhi-Aishbagh Summer Special cancelled

Lakhimpur Kheri News: नई दिल्ली-ऐशबाग समर स्पेशल के आखिरी तीन फेरे निरस्त

Fri, 04 Jul 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Last three rounds of New Delhi-Aishbagh Summer Special cancelled
मैलानी। रेलवे ने नई दिल्ली-ऐशबाग-नई दिल्ली समर स्पेशल के आखरी तीन फेरे निरस्त कर दिए हैं। ऐशबाग-नई दिल्ली आज शनिवार को आखिरी फेरा लेकर जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे ने ग्रीष्मकाल में नई दिल्ली से वाया पीलीभीत, लखीमपुर, मैलानी, सीतापुर होते ऐशबाग तक द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन नंबर 04050 नई दिल्ली-ऐशबाग का संचालन 25 मई से नई दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार शुरू किया था। इसका आखिरी फेरा 13 जुलाई को था। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04049 ऐशबाग-नई दिल्ली का संचालन 26 मई से ऐशबाग से प्रत्येक शनिवार और सोमवार शुरू किया था। इसका आखिरी फेरा 14 जुलाई को था।
रेलवे का एक पत्र बृहस्पतिवार को देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रेलवे ने परिचालनिक कारणों का हवाला देते हुए ट्रेन नंबर 04050 नई दिल्ली-ऐशबाग के छः से 13 जुलाई और ट्रेन नंबर 04049 ऐशबाग-नई दिल्ली के सात से 14 जुलाई आखिरी तीन फेरे निरस्त होने की बात लिखी है। इस प्रकार रेलवे ने दोनों ट्रेनों के आखिरी तीन फेरे निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

----------
दिल्ली आना-जाना होगा मुश्किल
इस समर स्पेशल के चलने से क्षेत्रवासियों का दिल्ली और ऐशबाग आना-जाना आसान हो गया था। इनका ट्रेनों का संचालन बंद हो जाने से लोगों को दिल्ली तक पहुंचने में फिर मुश्किल पेश आएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed