फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Last chance for students who missed practical exams, exams to be held today and tomorrow

Lakhimpur Kheri News: प्रैक्टिकल से छूटे छात्रों को अंतिम मौका, आज और कल होंगी परीक्षा

Wed, 08 Apr 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 08 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Last chance for students who missed practical exams, exams to be held today and tomorrow
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर दिया है। परिषद के निर्देशानुसार, 9 और 10 अप्रैल को प्रैक्टिकल परीक्षाएं दोबारा कराई जाएंगी।
विज्ञापन

यह निर्णय उन छात्रों के लिए राहत भरा है, जो किसी कारणवश पहले आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। परीक्षा सीसी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी और क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से नियुक्त परीक्षक इसकी जिम्मेदारी निभाएंगे। जिन विद्यालयों के सभी छात्र छूट गए हैं, उनकी परीक्षा संबंधित विद्यालय में होगी, जबकि अन्य छात्रों के लिए जिला मुख्यालय पर केंद्र निर्धारित किए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि सभी छात्रों को समय से सूचना दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अंतिम अवसर है, इसके बाद अनुपस्थित रहने पर पूरी जिम्मेदारी छात्र व विद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
निर्धारित केंद्र व विषय
धर्म सभा इंटर कॉलेज : भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान।
कृषक समाज इंटर कॉलेज : रेडियो व टेलीविजन।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज : गृह विज्ञान, खाद्य एवं फल संरक्षण, सिलाई, परिधान रचना, एनटीटी, टेक्सटाइल, रंगीन फोटोग्राफी।
कृषक समाज इंटर कॉलेज, गोला : कंप्यूटर, भूगोल, कृषि।
भगवान दीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज : संगीत (गायन-वादन), सचिवीय पद्धति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed