फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Land owners will get four times compensation

Lakhimpur Kheri News: जमीन मालिकों को मिलेगा चार गुना मुआवजा

Thu, 13 Jun 2024 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Land owners will get four times compensation
पलियाकलां। करीब 655.30 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित एयरपोर्ट के बनने से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ आसपास गांवों को भी समृद्धि मिलेगी। रोजगार के साधन खुलेंगे। जमीनों के दाम भी बढ़ेंगे। मुंजहा, फुलवरिया व गजरौरा गांवों की जमीनों का अधिग्रहण होने से 339 किसान मालामाल होंगे। एयरपोर्ट निर्माण की राह में कोई अड़चन नहीं है, क्योंकि किसान पहले ही सहमतिपत्र दे चुके हैं। अधिग्रहण में जमीनों के बदले चार गुना दाम किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

28 साल के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व और पलिया शहर के बीच मुंजहा स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डा के तौर पर विस्तार करने की मंजूरी मिली है। विस्तारीकरण की मंजूरी से पहले प्रशासन ने मुंजहा, फुलवरिया व गजरौरा गांवों का सर्वे कार्य कराया था। हवाई अड्डे के लिए जरूरी जमीनों को चिह्नित कर उनके मालिक ग्रामीणों की संख्या का मिलान कराया था।
विज्ञापन

खसरा-खतौनी के साथ गाटा संख्या भी देखे। जमीनों के मालिकों की सूची तैयार की गई। जिसके बाद सहमति पत्र तैयार करते हुए भूमि अधिग्रहण के लिए आगे की कार्रवाई शुरू करने का काम किया था। बताते हैं कि 339 ग्रामीणों से 655.30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। सरकार की तरफ से बजट भी पास किया गया है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी भूमि जद में नहीं
हवाई पट्टी के लिए प्रशासन जिस भूमि का अधिग्रहण करेगा, उसमें कोई भी सरकारी भवन या भूमि नहीं है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि भूमि अधिग्रहण में सरकारी भवन जद में नहीं है और 339 ग्रामीणों की भूमि को अधिग्रहण करने का काम किया जाएगा।

ये हैं सरकारी रेट
सरकारी रेट के अनुसार, मुंजहा गांव में पक्की सड़क के पास स्थित जमीन के 36 लाख प्रति हेक्टेयर, आबादी वाली जमीन के दाम 30 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर और खड़ंजे वाली जमीन के दाम 22 लाख रुपये होंगे। एक हेक्टेयर में 2.47 एकड़ जमीन आती है। फुलवरिया गांव में पक्की सड़क के पास की जमीन के 35 लाख, आबादी की जमीन के 34 लाख और खड़ंजे वाली जमीन के दाम 26 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हैं। गजरौरा गांव में पक्की सड़क के पास की जमीन के 36 लाख, आबादी वाली जमीन के 32 लाख और खड़ंजे के पास स्थित जमीन के दाम 24 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित हैं। जमीन मालिकों को इन दाम से चार गुना रुपये दिए जाएंगे।


तीन गांवों का यह है बाजार भाव
बाजार भाव की बात करें तो मुंजहा में पक्की सड़क किनारे जमीन के 62 लाख, आबादी की जमीन के 44 लाख और खड़ंजे वाली जमीन के भाव प्रति हेक्टेयर 38 लाख रुपये चल रहे हैं। फुलवरिया में पक्की सड़क किनारे जमीन के 50 लाख, आबादी वाली जमीन के 45 लाख और खड़ंजे वाली जमीन के दाम 41 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हैं। गजरौरा गांव में पक्की सड़क है, इसीलिए इस गांवों में जमीनों के दाम महंगे हैं। यहां पक्की सड़क किनारे जमीन के 65 लाख, आबादी वाली जमीन के 50 लाख और खड़ंजे वाली जमीन के दाम 45 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed