फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Land encroachment freed for rehabilitation of erosion victims

Lakhimpur Kheri News: कटान पीड़ितों के पुनर्वास के लिए चयनित भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई

Tue, 18 Jul 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Land encroachment freed for rehabilitation of erosion victims
अवैध कब्जा हटवाते राजस्व विभाग तथा पुलिस
बिजुआ। रूरासुल्तानपुर के कटान पीडितों के पुनर्वास लिए ग्राम तनसुखपुरवा में चयनित ढाई बीघा जमीन को राजस्व विभाग और पुलिस ने अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। भूमि को राजस्व विभाग ने कब्जे में ले लिया है। बुधवार को भूमि का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

लगातार भू कटान की खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर भू आवंटन का रास्ता साफ कर दिया है। मंगलवार को एसडीएम गोला रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, कानूनगो बलराम सिंह, हल्का लेखपाल अविनाश मिश्रा और लेखपाल दाताराम वर्मा, पंकज कुमार, फूलबेहड़ थाना से दो दरोगा व चार सिपाही और एक महिला सिपाही मौके पर पहुंचे। अवैध कब्जा करने वाले लोगों को बताया कि यह ग्राम सभा की भूमि है, इसमें कटान पीडितों को बसाया जाएगा। कुछ कब्जेदारों ने विरोध भी किया, उनको राजस्व विभाग और पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी दी। बुधवार को कब्जा मुक्त होने के बाद जमीन की प्लाटिंग कर दी गई है। बुधवार को पीडि़तों में भूमि वितरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed