{"_id":"670ac5a62b4ede83800113b4","slug":"lalkuan-varanasi-express-canceled-for-two-trips-each-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-131062-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लालकुआं-वाराणसी एक्सप्रेस दो-दो फेरों के लिए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लालकुआं-वाराणसी एक्सप्रेस दो-दो फेरों के लिए निरस्त
विज्ञापन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा खंड पर तकनीकी कार्यों के चलते लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस दो-दो फेरों के लिए निरस्त रहेगी और लालकुआं-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, गोरखपुर-गोंडा खंड के डोमिनगढ़-जगतबेला स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य और कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर के बीच तीसरी लाइन के परिप्रेक्ष्य में डोमिनगढ़ स्टेशन पर 14 से 25 अक्तूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग काम होगा।
इसके अलावा 26 और 27 अक्टूबर को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निधारण किया गया है। इसी के चलते लालकुआं-वाराणसी सिटी 05055 साप्ताहिक एक्सप्रेस दो फेरों 14 और 21 अक्टूबर को और 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस 15 और 22 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
लालकुआं-हावड़ा 05060 साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 और 24 अक्टूबर को निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती गोरखपुर के बजाय परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।