फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lalkuan-Varanasi City, Lalkuan-Kolkata Summer Special trips completed

Lakhimpur Kheri News: लालकुआं-वाराणसी सिटी, लालकुआं-कोलकाता समर स्पेशल के फेरे पूरे

Mon, 30 Jun 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lalkuan-Varanasi City, Lalkuan-Kolkata Summer Special trips completed
मैलानी। यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकाल में शुरू की गई लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं, लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे पूरे हो गए हैं। रविवार को वाराणसी सिटी-लालकुआं और कोलकाता-लालकुआं अपने आखिरी फेरे लेकर जिले से गंतव्य के लिए रवाना हुईं। इन ट्रेनों के बंद हो जाने से इस मार्ग के यात्रियों को एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेन नंबर 05029 वाराणसी सिटी-लालकुआं और ट्रेन नंबर 05030 लालकुआं-वाराणसी सिटी त्रैसाप्ताहिक समर स्पेशल का संचालन आठ मई से 29 जून तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार, रविवार को 23 फेरों के लिए, ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता-लालकुआं, ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक समर स्पेशल का संचालन 15 मई से 26 जून तक और ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता-लालकुआं का संचालन 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार सात फेरों के लिए किया था।
विज्ञापन

लिहाजा कोलकाता-लालकुआं और लालकुआं-वाराणसी समर स्पेशल ट्रेन रविवार को अपना आखिरी फेरा लेकर जिले से गंतव्य के लिए रवाना हुईं। समर स्पेशल ट्रेनाें का संचालन बंद हो जाने से जिले के यात्रियों को लालकुआं, वाराणसी सिटी, कोलकाता मार्ग पर एक बार फिर आवागमन में कठिनाइयां होंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के नियमित संचालन की मांग
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा राजा का कहना है कि समर स्पेशल चलने से लोगों को लालकुआं, वाराणसी सिटी, कोलकाता आदि क्षेत्रों में जाना आसान था। इन ट्रेनों के बंद हो जाने से लोगों को परेशानियां होंगीं। उन्होंने रेलवे से इन ट्रेनों का संचालन नियमित करने की मांग की है। कहा कि बंद हुईं समर स्पेशल के नियमित संचालन की मांग को लेकर व्यापार मंडल की ओर से रेलमंत्री को पत्र भेजा जाएगा।

000
आखिरी फेरे में 14 घंटे लेट पहुंची कोलकाता-लालकुआं समर स्पेशल
कोलकाता-लालकुआं समर स्पेशल अपने आखिरी फेरे में रविवार को चौदह घंटे की देरी से मैलानी पहुंची। ट्रेन का मैलानी पहुंचने का निर्धारित समय सुबह दस बजे था, जबकि यह ट्रेन रात को सवा 12 बजे मैलानी पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed